फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बीएलओ व सुपरवाइजर डयूटी का बहिष्कार करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मवाना इकाई द्वारा एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में बीएलओ और सुपरवाइजर के लिए लगाई गई। डयूटी का बहिष्कार कर शिक्षण कार्य करने की बात कही है। संघ द्वारा एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार नितिश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में तहसील मवाना, ब्लाक माछरा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अधिकतर अध्यापकों की बीएलओ एवं सुपरवाइजर के रूप में डयूटी लगा दी गई है। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। संघ ने उक्त विषय का संज्ञान लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजर डयूटी का बहिष्कार कर अपने मूल कार्य अध्यापक को करने का निर्णय लिया। पत्र पर अध्यक्ष दीपक तोमर व मंत्री प्रेमचंद के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें