सांसद चंदन चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मिलकर पत्र देते हुए। (स्त्रोत सांस
मवाना। बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन) से लोकसभा में मिलकर हस्तिनापुर विधानसभा की मवाना, निडावली, मखदूमपुर रोड की वन विभाग क्षेत्र की जर्जर सड़क के लिए पुनर्निर्माण के लिए पत्र दिया।
सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया कि मवाना से मखदूमपुर जाने वाली सड़क लगभग 13 किलोमीटर की है। जिसमें निडावली मोड से मखदूमपुर तक लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है। वन विभाग द्वारा अनापत्ति पत्र जारी नहीं किया जाता है। इस कारण इस मार्ग का पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण नहीं हो पाता है।
सांसद चंदन चौहान ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन से मिलकर बताया कि इस मार्ग की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है। इस कारण वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजाना तकलीफ का सामना करना पड़ता है। हर वर्ष मखदूमपुर में गंगा किनारे गंगा स्नान का मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पूरे जनपद व अन्य जनपदों से आते हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री से निवेदन किया कि जल्दी कमेटी गठित कर यहां का सर्वेक्षण कराकर जल्द से जल्द अनापत्ति पत्र वन विभाग द्वारा जारी किया जाए, ताकि इस मार्ग का पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण कराया जा सके। केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने सांसद को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पत्र पर कार्रवाई की जाएगी।