फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

मेरठ। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 11 से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में शिक्षकों और छात्रों को जोड़ने के लिए शनिवार को सीसीएसयू के प्रेक्षागृह में बैठक हुई। इसमें कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने महाविद्यालयों के शिक्षकों को अभियान में शामिल होने को कहा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
कुलपति ने कहा कि कोरोेना महामारी फिर तेजी से बढ़ रही है। अब सावधानी बरतने की जरूरत है। अभियान में हमारी भी हिस्सेदारी होनी चाहिए। इससे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से कहें कि वे इस अवधि में वैक्सीनेशन जरूर करा लें। इससे कोई नुकसान नहीं है। शिक्षकों ने लाउडस्पीकर, घर-घर संपर्क, गूगल फॉर्म, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से जागरूकता के सुझाव दिए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन क्लास में विद्यार्थियों से कहें कि वे अपने रिश्तेदार, पड़ोसियों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें। इस दौरान कार्यवाहक कुलसचिव कमल कृष्ण, प्रो. बीरपाल सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. नवीन चंद्र लोहानी, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. बिंद शर्मा, प्रो. मृदुल गुप्ता मौजूद रहे।
--------
कॉलेजों में तैयार होगी कोरोना वर्क फोर्स
- सीसीएसयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों, मेडिकल, आयुर्वेदिक, नर्सिंग, डेंटल व लॉ कॉलेजों में कोरोना वर्क फोर्स तैयार की जाएगी। सभी कॉलेजों में 45 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण होगा। शनिवार को कुलपति ने सभी महाविद्यालयों के प्रिंसिपल के साथ ऑनलाइन बैठक में इसके निर्देश दिए। यह भी कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में स्टाफ को वैक्सीन लगवाई जाए। इस बारे में 12 अप्रैल को सूचना विवि को भेजें। जिन कॉलेजों में परीक्षाएं नहंी हो रही हैं, वहां एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

--
विवि में लगेगा टीका
- सीसीएसयू में 45 साल से अधिक आयु वाले कर्मचारियों, शिक्षकों, स्टाफ और उनके परिजनों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। कुलसचिव ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर केंद्र बनाने की मांग की है। कुलसचिव ने कैंपस के स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में अलग से टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें