सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र सरधना के सभागार में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के प्रभावी शिक्षण के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ने और विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित होगा।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को समावेशी कक्षा संचालन, नई तकनीकों और व्यवहार संबंधी समस्याओं के समाधान से अवगत कराया। स्पेशल एजुकेटर रुचि कर्णवाल और प्रीति तोमर वशिष्ठ ने प्रतिभागी शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके, पाठ्यक्रम अनुकूलन और उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं की समझ पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में 42 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया।