फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को एआई पर काम करने के लिए प्रेरित किया

Tue, 30 Jun 2026 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ की तीसरी बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. आशीष पाठक ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक, प्रशासनिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के विकास के लिए सुझाव दिए। प्रो. कैप्टन लता कुमार ने महाविद्यालय की शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों की त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो. गीता चौधरी ने छात्राओं के प्रवेश स्तर को बढ़ाने और शिक्षकों को एआई पर काम करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पुरातन छात्राओं, अभिभावकों और वर्तमान छात्रा प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती शर्मा ने किया और प्रो. सत्यपाल सिंह राणा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें