फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को सेवानिवृति पर विदाई दी

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षिका गार्गी शर्मा  एवं वरिष्ठ शिक्
विज्ञापन
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षिका गार्गी शर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्म सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि गार्गी शर्मा एवं ब्रह्म सिंह ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़े हैं। विद्यालय की ओर से दोनों शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन ममता देवधर ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति का प्रबंधन अमित कुमार रस्तोगी, मुकेश बंसल, नरेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार वर्मा एवं विद्या भारती के संभाग निरीक्षक जगबीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें