फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को शिक्षण प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। डायट में बैच 2024-26 के विद्यार्थी-अध्यापक के लिए शिक्षण अभ्यास के लिए पूरे दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमा आर्या ने विद्यार्थी-अध्यापकों को बताया कि शिक्षण अभ्यास के दौरान उन्हें कौन-कौन से काम करने हैं, कौन-कौन सी फाइलें तैयार करनी हैं। इस दौरान किन गतिविधि को ध्यान में रखते हुए शिक्षण अभ्यास पूरा करना है। इसके बाद डॉ. मंजीत कौर ने शिक्षण अभ्यास के पॉइंट्स पर रोशनी डाली और ट्रेनी को केस स्टडी के बारे में समझाया। डायट लेक्चरर डॉ. पूजा शर्मा ने लेसन प्लान को पूरी तरह से समझाया और लेक्चरर प्रियंका ने रेमेडियल टीचिंग बताई।

डॉ. आर्या और पिंकी शर्मा ने कदम ओरिएंटेशन के लिए कदम प्लस के बेसलाइन और एंड लाइन पर डिटेल में प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही सभी विद्यार्थियों-शिक्षकों को आठ-आठ के ग्रुप में बैठाया। जिसमें ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बाद विद्यार्थी-अध्यापकों ने दो-दो के ग्रुप में लेसन प्लान तैयार किया। चार्ट और टीएलएम बनाए और उसे ग्रुप में प्रेजेंट किया। कार्यक्रम में 105 विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं को शिक्षण अभ्यास के लिए स्टेशनरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें