शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया
रोहटा। राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता पुरस्कार के तहत रोहटा ब्लॉक के तीन शिक्षिकाओं को इससे नवाजा गया। लखनऊ में बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता पुरस्कार के तहत रोहटा ब्लॉक की तीन शिक्षिकाओं को यह पुरस्कार दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिए गए पुरस्कार से नवाजे जाने पर पूरे ब्लॉक में हर्ष का माहौल बना हुआ है। इसके लिए लीना अग्रवाल सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुरी विकास खंड रोहटा को आदर्श पाठ योजना के लिए राज्य पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक संजय सिन्हा और संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने दिया। दूसरा पुरस्कार रोहटा ब्लॉक के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय पेपला इदरीशपुर की शिक्षिका दीप्ति गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय कलीना की शिक्षिका रीना खुराना को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया। जिसे लेकर तीनों शिक्षिकाओं ने प्रदेश में ब्लॉक का नाम रोशन किया है। इसे लेकर विधायक जितेंद्र सिंह ने बधाई दी है।