फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली निर्माण विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

सरधना। नाली निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दबथुवा गांव में चंद्रपकाश पुत्र राज सिंह व फेरू पुत्र राजसिंह के बीच मकान के सामने नाली निर्माण का विवाद चल रहा है। चंद्रपकाश पक्ष का आरोप है कि फेरू पक्ष जबरन उसके मकान के सामने बनने वाली नाली निर्माण में अवरोध पैदा कर रहा है। जबकि फेरू पक्ष का आरोप है कि चंद्रपकाश पक्ष गलत तरीके से उनके मकान के सामने छज्जा निकालकर नाली निर्माण करना चाहता है। इसी को लेकर बुधवार को दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई मामला मारपीट तक जा पहुंचा। एक पक्ष के द्वारा पुलिस को संघर्ष की सूचना दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने फेरू पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें