मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट ने सोमवार को बिन्द्रा गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक महेंद्र गर्ग व मेरठ कॉलेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डीके रस्तोगी ने की। क्लब ने विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं व कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। सभा में अध्यक्ष पूनम अग्रवाल के साथ मीना आनंद, ऋतु सेठी, चांदनी बाटला, नीलम अग्रवाल, राधिका अत्री, ऊषा मुंजाल कौशल्या चढ्ढा, वीना मदान और मंजुला रस्तोगी का सहयोग रहा। संवाद