फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म संस्कारों का रोपण जरूरी : ऋतुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-पांच परिवार की ओर से रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में दशलक्षण पर्व के समापन पर बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया गया। पर्व के दौरान 200 बच्चों ने सभी नियमों का पालन किया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि बच्चों और युवाओं में जैन धर्म के संस्कार रोपित करने की बहुत आवश्यकता है। इसी कड़ी में यह सम्मान समारोह किया गया है। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने की। संचालन क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन ने किया। सुनील कुमार जैन जैन की ओर से पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में संस्था के अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें