फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। राजकीय मॉडल कन्या इंटर कॉलेज पिठलोकर में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वर्णमाला, संख्याओं, हस्ताक्षर और विभिन्न भाषाओं में अभिवादन का ज्ञान दिया गया। बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को खेल-खेल में सीखने की विधि से पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर की देखरेख में सहायक अध्यापक राधा सोम, सपना, वंदना और मोहम्मद इस्माइल ने बच्चों को अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन करना सिखाया। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें