फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॅरिअर चुनाव में शिक्षकों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल रठौरा खूर्द में लगे करियर मेले में बच्चों का मार्गदर्शन करते मुख्य अतथि स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में स्थित राजकीय हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि निर्विकार आनंद प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल इकवारा, केनरा बैंक के प्रबंधक दिनेश चंद्र झा उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने कहा कि कॅरिअर मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को कॅरिअर चुनाव करने में मार्गदर्शन प्रदान करना है। निर्विकार आनंद ने कॅरिअर से संबंधित पंख पोर्टल तथा यूनियन पोर्टल के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की। कॅरिअर का चुनाव किस तरह किया जाए इस पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बच्चों को किस तरह कॅरिअर में सफलता प्राप्त की जाए और विषय चयन अपनी रूचि के अनुसार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के संघर्ष भरे जीवन से बच्चों को बताया। संचालन विद्यालय की कक्षा दसवीं की दो छात्राओं सदफ एवं तृप्ति ने किया। इस मौके पर अध्यापिका प्रियंका, प्रिया का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें