डीएम पब्लिक स्कूल अटौला पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओ केसाथ मुख्य अतिथि। स्त्रोत- स
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राओं, अध्यापिकाओं तथा महिला कर्मचारियों को जागरूक किया गया। थाना मुंडाली से मिशन शक्ति प्रभारी मल्लिका एवं शाफियाबाद लौटी पुलिस चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को मिशन शक्ति के बारे में समझाया। बताया कि हमें आपातकाल की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर डायल कर इसकी जानकारी देनी चाहिए। हमें साइबर फ्रॉड से किस तरह से बचना चाहिए। यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्या दुरुपयोग हैं तथा उसके दुरुपयोग से कैसे बचा जाए।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हमें पुलिस से सहायता लेनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। शिकायतकर्ता की सभी जानकारी गोपनीय रखी जाती है और तुरंत उचित कार्रवाई की जाती है। मिशन शक्ति प्रभारी ने सभी को पंफलेट भी बांटे जिसमें जरूरी हेल्पलाइन नंबर आदि लिखे हुए थे। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने स्कूल में पधारे अतिथियों का छात्राओं को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया।