मेरठ। भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा ने बुधवार को पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों में सोहन पाल सिंह और मुनेंद्र त्यागी को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं में दिव्या और आयुषी को सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य अनुभा गोयल और समन्वयक उदिति गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।संस्थापक अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए विद्यालय का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में एकता, रूबी त्यागी, आरती, प्रिया और शकुन आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।