फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का कार्यक्रम : तकनीकी रूप से अपडेट रहें शिक्षक और विद्यार्थी : प्रो. संगीता शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएन कॉलेज में हुआ युवा महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीएन कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुरू हुआ। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, मंत्री अजय अग्रवाल, अतिरिक्त मंत्री संजीश्वर प्रकाश त्यागी और प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने किया। प्रो. संगीता शुक्ला ने वार्षिक पत्रिका देवोदय का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने का आह्वान किया। इसके लिए नई तकनीक के साथ शिक्षण और शिक्षा ग्रहण करने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी।
उन्होंने छात्रों से सकारात्मक सोच रखने, समय प्रबंधन के लिए डायरी लेखन की आदत डालने, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर नियंत्रण रखने, खेल और रचनात्मक हॉबी अपनाने की अपील की। प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने कहा कि युवा महोत्सव रचनात्मक क्षमता निखारने का अवसर है। संचालन प्रो. दीपक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही पहले दिन की गतिविधियां...
युवा महोत्सव के पहले दिन परिसर में विभिन्न रचनात्मक और खेल गतिविधियों की धूम रही। आउटडोर खेलकूद में रस्साकसी (पुरुष वर्ग) में एमएससी गणित प्रथम और बीएससी कंप्यूटर साइंस टीम द्वितीय रही। रस्साकसी (महिला वर्ग) में एनसीसी कैडेट्स की टीम विजेता रहीं। कबड्डी (पुरुष) में बीए एलएलबी प्रथम और बीएससी कंप्यूटर साइंस की टीम द्वितीय रही। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। देवप्रिया भवन में रचनात्मक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें