फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच-34 पर हुए हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - खबर बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-

- फिटकरी गांव के कट के सामने हुई दुर्घटना
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ(गंगानगर)। मेरठ-पौड़ी एनएच-34 पर फिटकरी गांव के कट पर हुए सड़क हादसे में शिक्षक ओम त्यागी की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर इंचौली थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगानगर क्षेत्र की गंगा एनक्लेव कॉलोनी निवासी ओम त्यागी (55) छोटा मवाना में रुद्रा स्कूल में शिक्षक थे। वह बुधवार सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। एनएच-34 पर फिटकरी गांव के कट पर विपरीत दिशा से आई किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरे और हेलमेट निकल गया। इससे सिर सड़क में जा लगा। ओम त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और उनके मोबाइल से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में पत्नी अंजू ने इंचौली थाने में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों के अनुसार, परिवार में पत्नी अंजू और दो बच्चे हैं। ओम त्यागी बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र के किसौला गांव के रहने वाले थे। परिवार शव लेकर पैतृक गांव चले गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें