फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सातवीं के छात्र से यौन हिंसा करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शनिवार को सातवीं के छात्र से यौन हिंसा करने के आरोपी शिक्षक माधवपुरम निवासी ऋतिक को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ऋतिक बच्चों को शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता है। उसके घर में सातवीं का छात्र पढ़ने के लिए जाता था। आरोपी ने छात्र से दो दिन पहले यौन हिंसा की। छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। शुक्रवार को परिजन एकत्र होकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट व यौन हिंसा की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें