सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षिका डॉ. नीतू और छात्रा राहत को शैक्
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. नीतू और छात्रा राहत को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने डॉ. नीतू को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने और छात्रा राहत को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में स्वर्ण पदक हासिल करने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों की उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्राचार्या ने छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. राजेश्वरी, डॉ. राहत, डॉ. कविता, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. अशोक सोम, शबाहत, शेहला अंसारी आदि मौजूद रहे।