फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव: बदले समीकरण, 48 साल पुराने शर्मा गुट का वर्चस्व खत्म, भाजपा के सामने नई चुनौती

Wed, 07 Oct 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में इस बार कई पुराने दिग्गज मैदान से बाहर हैं। ओमप्रकाश शर्मा और हेम सिंह पुंडीर के चुनावी परिदृश्य से हटने के बाद शिक्षक संगठनों में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक और स्नातक सीट पर कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव का परिदृश्य इस बार पूरी तरह बदल गया है। दशकों तक शिक्षक राजनीति का केंद्र रहे दिग्गज शिक्षक नेता पहली बार चुनावी समर से गायब हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की शिक्षक राजनीति में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का दबदबा लगभग आधी शताब्दी तक रहा। गुट के निर्विवाद नेता रहे दिवंगत ओमप्रकाश शर्मा ने आठ बार (48 वर्ष) लगातार इस शिक्षक सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2020 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने ओमप्रकाश शर्मा को शिकस्त देकर पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया था।

शिक्षक सीट पर चार बार (24 वर्ष) जीतने वाले शर्मा गुट के हेम सिंह पुंडीर भी 2020 का चुनाव भाजपा के दिनेश गोयल से हार गए थे। वे भी इस बार मैदान से बाहर हैं। इस जीत ने पश्चिमी यूपी में शिक्षक राजनीति के मायने बदल दिए थे। शिक्षक संघ के शर्मा और ठकुराई गुट अपना सियासी अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रमुख चेहरे और नए समीकरण 
श्रीचंद शर्मा (भाजपा) : श्रीचंद शर्मा के कंधों पर भाजपा की साख बचाने की जिम्मेदारी है। वे अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और पार्टी के सांगठनिक ढांचे के भरोसे मैदान में हैं। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल फिर से चुनाव मैदान में है।

सुशील पुंडीर (माध्यमिक शिक्षक संघ): संघ ने विरासत और अनुभव के कॉकटेल के साथ नए चेहरे पर दांव लगाया है। संघ का पुराने वोट बैंक पर फोकस है।
विज्ञापन

नई पीढ़ी के हाथों में शिक्षक राजनीति की कमान
ओमप्रकाश शर्मा के निधन, हेम सिंह पुंडीर के चुनाव नहीं लड़ने, डॉ. उमेश त्यागी के चुनाव मैदान से हटने और पुराने कद्दावर नेताओं की अनुपस्थिति के कारण इस चुनाव में शिक्षक संगठनों ने पीढ़ीगत बदलाव किया है। नई पीढ़ी के हाथों में कमान के साथ भाजपा के सामने सफलता दोहराने की चुनौती रहेगी।

नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 21 उम्मीदवार बने
शिक्षक संघ में चार और स्नातक निर्वाचन में तीन उम्मीदवारों ने मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन किया। शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नौ अक्तूबर को नामांकन पत्र वापसी का समय और 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए दो प्रेक्षक आईएएस राजशेखर व सुभाष एलवाई बने हैं, जोकि मंगलवार शाम सर्किट हाउस पहुंच गए।

वे दिवंगत ओमप्रकाश शर्मा के सामने चुनाव लड़ते रहे। अब नई पीढ़ी के लिए स्थान छोड़ने का समय है। ठकुराई गुट के दोनों उम्मीदवार पूरी क्षमता से चुनाव लड़ रहे हैं। - डॉ. उमेश चंद त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट।

ओमप्रकाश शर्मा, हेम सिंह पुंडीर के बिना यह पहला चुनाव है। शर्मा गुट के उम्मीदवार पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।  - रमेश चंद शर्मा, मंडलीय अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें