फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान में होली के दिन बुधवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के चलते मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे सरकारी शिक्षक सुनील को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके अलावा उनके भाई और बहन के साथ भी मारपीट की गई और घर के विद्युत मीटर को तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी चमारान निवासी सुनील सरकारी प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके बड़े भाई अनिल ने बताया कि बुधवार को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी बात पर बहस हो रही थी। बीच-बचाव करने आए सुनील पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित गोविंदा ने थाने में तहरीर दी है कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके भाई शिवा और बहन रक्मिणी को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव करते हुए घर का विद्युत मीटर भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें