फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षिका ने सिपाही पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिक्षिका ने गांव के ही यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने महिला को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर सोमवार को महिला ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके पति सीआरपीएफ में सिपाही है। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उनके पड़ोस में एक युवक अपने परिवार के साथ रहता है। युवक पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबद में तैनात है। आरोप है कि 14 फरवरी को शिक्षिका अपने घर पर मौजूद थी। आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। महिला का शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें