फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्ची से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एक स्कूल की पांच वर्षीय बच्ची से छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक प्रदीप को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। इस पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्हें अन्य बच्चों के परिजन मिले थे। परिजनों ने शिक्षक प्रदीप पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को लेकर थाने आ गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें