फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठक-ठक गिरोह का सदस्य हिस्ट्रीशीटर उमरदराज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ठक-ठक गिरोह के सदस्य उमरदराज को गिरफ्तार किया है। वह बाजार में तमंचा लेकर घूम रहा था पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आफताब का चौक मकबरा डिग्गी निवासी उमदराज शातिर किस्म का अपराधी है। वह रेलवे रोड थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, मोदीनगर, नई दिल्ली के थानों में 18 मामले संगीत धाराओं में केस दर्ज है। एसपी ने बताया कि उमरदराज दिल्ली के ठक-ठक गिरोह का सक्रिय सदस्य है जो वाहनों से सामान चोरी करता है। उसके खिलाफ दिल्ली के मधुविहार, राजौरी गार्डन, पांडव नगर थानों पर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका चालान करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें