मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल 104 विद्यार्थियों के संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
अंकों में हुए परिवर्तन के साथ कई विद्यार्थियों की मेरिट रैंकिंग में भी सुधार हुआ। संशोधित परिणाम के अनुसार श्रेया शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुहानी 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तुषांत राठी 97.2 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे। अंशी चौधरी एवं दिव्यांशु ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ और कृतिका ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पंचम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 12 के 19 विद्यार्थियों के अंकों में भी संशोधन हुआ है, जिससे उनके परिणाम में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार पथरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।