फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं को सिखाए कचरे से जैविक खाद बनाने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत मिशन की टीम ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान
मटका और बाल्टी कंपोस्टिंग का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। शारदीय नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत मिशन की टीम ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर महिलाओं को गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधियां बताईं। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों, जल सखियों और गृहणियों को घरेलू कचरे का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहा है।
नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ की ओर से जारी 10 दिवसीय कार्ययोजना के चौथे दिन निर्धारित गतिविधि के तहत अभियान चलाया गया। टीम ने सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन और चाय की पत्ती जैसे रसोई से निकलने वाले गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने का प्रदर्शन किया। महिलाओं को मटका कंपोस्ट, बाल्टी कंपोस्ट और पिट कंपोस्ट तैयार करने की सरल विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि घरों में कंपोस्टिंग अपनाने से नगर में निकलने वाले कचरे की मात्रा कम होगी। इससे तैयार जैविक खाद का उपयोग किचन गार्डन और गमलों में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तीकरण के साथ कचरे से कंचन की अवधारणा को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने नगरवासियों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने की अपील की। अभियान के दौरान कई परिवारों ने होम कंपोस्टिंग अपनाने की सहमति दी। उन्हें प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी विकास कुमार, सुपरवाइजर नितिन कुमार, नॉलेज पार्टनर सना और संबंधित वार्डों की महिला ब्रांड एंबेसडर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें