फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को कंप्यूटर की जानकारी दी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय कंप्यूटर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी शिविर का आयोजन किया गया। आईटी विशेषज्ञ ने छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी। कंप्यूटर विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता प्रो. विवेक त्यागी रहे। इन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर की आधारभूत संरचना, कार्यप्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी की आधुनिक अवधारणाओं तथा डिजिटल युग में कौशल विकास की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रो. त्यागी ने कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, इंटरनेट सुरक्षा, क्लाउड तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सरल, प्रभावी और रोचक ढंग से छात्रों को जानकारी दी। संचालन डॉ. मोनू सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने प्रोफेसर विवेक त्यागी का धन्यवाद किया।

राजकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें