लावड़- बिसौला के राजकीय हाईस्कूल में स्काउट गाइड शिविर के विजेता विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
लावड़। बिसौला गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने टेंट लगाए। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान रहे। पारस सिवाच, रेकचंद, सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं के शिविर का निरीक्षण किया। सोनू कुमार ने छात्र-छात्राओं को दो दिन का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्या रंजना गौतम के निर्देशन में गाइड प्रभारी पूजा, प्रतिभा भारती, महेश सिंह ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान भगत सिंह, इंदिरा गांधी व लक्ष्मी बाई टीम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद