फन एंड स्पाइस फूड क्लब ने सदस्यों के लिए “टेस्ट ऑफ इंडिया” थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किय
- फोटो : shiv tripathi
मेरठ। फन एंड स्पाइस फूड क्लब ने शनिवार को सदस्यों के लिए ‘टेस्ट ऑफ इंडिया’ थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। जज यशस्वी धवन और लवली ने दीप प्रज्ज्वलित किया। चार टीमों के बीच इंडियन जोनल फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत की विविधता देखने को मिली। प्यूरेशुर की तरफ से अलका ने घी का बंपर ड्रॉ भी दिया। साथ ही चारों टीमों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में आशा, मोना, पायल, वर्षा, सारिका, संचिता व रिचा आदि मौजूद रहे। संवाद