दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।
शुभारंभ डायरेक्टर चांदवीर सिंह, रीमा तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने बच्चों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीक्षा ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में तरुण प्रथम, शांतनु ने द्वितीय, याहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में आर्यन ने प्रथम, हुजैका ने द्वितीय, अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में शिवानी ने प्रथम, मानसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में भानु ने पहला, तरुण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान अर्पित बालियान, नीतू कुमार, ताबिश रिजवी आदि मौजूद रहे। संवाद