माछरा। नंगलामल चीनी मिल परिसर में किसान गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी मेरठ ब्रजेश कुमार पटेल रहे। गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने कहा कि गन्ना बुवाई के लिए यह समय अनुकूल है। उन्होंने किसानों से गन्ने की प्रजाति में बदलाव की मांग की है। नंगलामल चीनी मिल से वाई डी शर्मा (यूनिट हेड) ने गन्ना किसान के समक्ष चुनौतियों एवं चीनी उद्योग के वर्तमान परिदृश्य की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन एल.डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक गन्ना विवेक कुमार, प्रभात सिंह, वाईडी शर्मा के साथ 200 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। संवाद