फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तप कल्याणक आत्मशुद्धि का संदेश देता है

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा के साथ सम्पन्न
विज्ञापन

दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में चल रहा था आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में शुक्रवार को भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ। अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजा के साथ हुई।
स्वर्ण शांतिधारा एवं प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संस्कार जैन विपुल जैन को प्राप्त हुआ। रजत शांतिधारा का सौभाग्य मनोज जैन, विनोद जैन, पंकज जैन एवं राजपीयूष जैन को प्राप्त हुआ। वहीं मुख्य निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य नवीन जैन, अलका जैन एवं अर्पित जैन परिवार को मिला। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के निर्वाण लाडू समर्पित कर धर्म लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

प्रचार संयोजक रचित जैन ने भगवान शांतिनाथ के तीनों कल्याणकों का महत्व बताते हुए कहा कि जन्म कल्याणक मानव जीवन को पवित्र एवं सेवा के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देता है। तप कल्याणक त्याग, संयम एवं आत्मशुद्धि का संदेश देता है, जबकि मोक्ष कल्याणक आत्मा की परम शांति एवं कर्म बंधनों से मुक्ति का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शांतिनाथ की भक्ति में 12 घंटे तक निरंतर श्री शांतिनाथ चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान पूनम चंद जैन, रमेश चंद जैन, बबिता जैन, अमित जैन, संजय जैन, मयंक जैन, अनुराग जैन, कपिल जैन, सपना जैन, पूनम जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन, हेमचंद जैन एवं अतुल जैन सहित अनेक परिवारों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के आदर्शों को स्मरण करते हुए अहिंसा, संयम, शांति एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक आरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं की भक्ति प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें