फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों ने डाॅक्टर को लगाई लाखों की चपत, कोरियर से भेजा अलादीन का चिराग और फिर...

Tue, 27 Oct 2020 02:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
accused - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को तांत्रिकों ने एक पढ़े लिखे डाॅक्टर को लाखों रुपये का चूना लगा डाला। डाॅक्टर ने तांत्रिकों की बातों में आकर अलादीन का चिराग खरीदने के लिए मोटी रकम में सौदा तय कर लिया। तय समय में वह डाॅक्टर के घर पहुंच भी गया लेकिन जब उसने जब इसे इस्तेमाल किया तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


डाॅक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने डाॅक्टर को बताया कि उनके पास अलादीन का असली चिराग है जिसे घिसने पर जिन बाहर निकलता है, जिससे आप कोई भी बात मनवा सकते हैं।

तांत्रिकों की बातों में आकर डाॅक्टर ने लाखों रुपये की कीमत देकर अलादीन का चिराग खरीद लिया। जब यह चिराग घर पहुंचा तो डाॅक्टर ने उसे खोलकर देखा तो यह प्लास्टिक का खिलौना निकला, जिसके बाद डाॅक्टर ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले का विवरण देते हुए ठगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर दोनों तांत्रिकों को गिरफतार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी करने वाले दो तांत्रिक दबोचे  
बता दें कि मेरठ में तांत्रिकों को जाल इस कदर फैला है कि यहां आए दिन लोग इनके द्वारा ठगी का शिकार बन रहे हैं। रविवार को भी पुलिस ने लोगों को जान का खतरा बताकर ठगने वाले दो तांत्रिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार, ठगी के आरोपी इकरामुद्दीन निवासी बागपत गेट व अनीस निवासी समर गार्डन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। ये दोनों परिवार पर जान का खतरा बताकर वह लोगों को ठगते हैं। 

ब्रह्मपुरी के एक युवक ने दो दिन पहले आरोपियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की तलाशी में ठगी के 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने कई लोगों से ठगी करना स्वीकार किया। एसपी सिटी डॉ एएन सिंह का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें