तांत्रिक और उसके साथियों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र रशीद नगर निवासी तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गजरौला थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षिय बीमार किशोरी का इलाज करने के बहाने किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करते हुए किसी को बताने पर तंत्रविद्या द्वारा जान से मारने की धमकी दे डाली। मंगलवार को किशोरी ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
मंगलवार को गजरौला थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि वह आठ माह से बीमार थी। काफी इलाज कराने के बाद भी ठीक न होने पर मां ने अपने परिचित भावनपुर थाना क्षेत्र जई निवासी तारिक को जानकारी दी। तारिक ने महिला से अपने दोस्त तांत्रिक अफ़जाल मलिक से इलाज करवाने की सलाह दी।
इसके बाद मां किशोरी को तांत्रिक अफजाल के यहां पहुंची। तांत्रिक ने किशोरी का इलाज करने के साथ ही तंत्र मंत्र से लाखों रुपये दिलाने का झांसा दिया और तांत्रिक ने महिला से 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि किशोरी को आराम नही मिला तो महिला ने तांत्रिक से अपने रुपये मांगे। मंगलवार को तांत्रिक ने किशोरी को अपने घर पैसे दिलाने के बहाने बुलाया।
किशोरी के मुताबिक जब वह तांत्रिक के मकान पर पहुंची तो वहां अफ़जाल मलिक निवासी रशीदनगर, तारिक निवासी गांव जई,असलम और कारी जुल्फिकार निवासी पबला थाना इंचौली मौजूद थे। आरोप है कि इन्होंने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह मां के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी और उसकी मां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने किशोरी के साथ पहुंचकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
-----
धर्म परिवर्तन से इनकार पर दुष्कर्म करने का आरोप
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। इसमें बताया कि उसने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक से शादी की थी महिला का देवर महिला से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने इनकार किया तो देवर ने दुष्कर्म कर दिया।
मंगलवार परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व महिला ने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक शमशेर खान से शादी कर ली थी। उसके बाद महिला अपने पति के घर ही रहकर पूजापाठ करती थी। जो महिला के देवर नबी शेरखान को पसंद नही था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही देवर नबी शेरखान महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। और घर मे पूजापाठ करने पर जानसे मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि महिला ने जब धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया तो आरोपी देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। संवाद
---
युवती से छेड़छाड़, पर्स भी लूटा
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। युवक ने युवती का पर्स भी लूट लिया। युवती ने बताया कि शनिवार को वह अपनी मां से मिलने के लिए कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान कंकरखेड़ा का निवासी दीपक युवती के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की और उसके अपहरण का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवती का पर्स लूटकर फरार हो गया। वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसका पता चलने पर युवती मां के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंची। यहां सुनवाई न होने पर मंगलवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की।