फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में तंत्र विद्या का विरोध करने पर तांत्रिक दादा ने पौते को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

Sat, 29 May 2021 11:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीओ ब्रहमपुरी अमित राय का कहना है की बच्चा दिल का मरीज था, बच्चे के शरीर मे कोई चोट के निशान नही मिले  हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
बच्चे की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में देररात बाजोट गांव में तंत्र-मंत्र की करतूतों का विरोध करने पर दादा ने अपने बड़े बेटे व बड़े पोते के साथ मिलकर छोटे पौते को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन


बाजोट निवासी दादा सुभाष चंद के दो बेटे हैं श्यामपाल और प्रेमपाल। प्रेमपाल अपनी पत्नि दीपा और बेटे चिराग के साथ दादा सुभाष के साथ रहते हैं और दादा की तंत्र मंत्र विद्या में साथ देते हैं।

दादा सुभाष चंद की तंत्र-मंत्र की करतूतों का छोटा बेटा श्यामपाल और उसका बेटा 11 वर्षीय हनी विरोध करते थे, जिससे क्षुब्ध होकर परिवार में कई बार झगड़े हो चुके थे। बीती शाम को मौका पाकर दादा ने परिवार के साथ एक राय होकर घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय हनी को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद श्यामपाल ने अपने बेटे हनी को गंभीर हालत मे शोभापुर स्थित दर्शन हास्पिटल मे भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान हनी की मौत हो गई।

सीओ ब्रहमपुरी अमित राय का कहना है की बच्चा दिल का मरीज था, बच्चे के शरीर मे कोई चोट के निशान नही मिले  हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं पुलिस ने प्रेमपाल के बेटे चिराग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें