फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल नेता के परिवार के साथ अभद्रता, जमकर हंगामा

Mon, 08 Apr 2019 08:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बागपत में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बजरंग दल के नगर संयोजक की मां और बहन के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


समाजसेवी नितिन जैन के नेतृत्व में सोमवार को काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बजरंग दल के नगर संयोजक धर्मेंद्र की मां और बहन नगर के एक वार्ड में राशन लेने गई। इस दौरान वहां पर मौजूद दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जब मां ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौच कर दी। 

सूचना पर जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे तो मनचले वहां से भाग निकले। बाद में कार्यकर्ताओं ने राशन की दुकान के सामने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर दूसरे समुदाय के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर नितिन जैन, हरेंद्र, केशव, राहुल, प्रमोद, रवि, नवीन, दीपक शामिल रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। अब मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें