यूपी के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर रोडवेज बस में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। चालक ने बस रोकी तो युवक बस से कूदकर फरार हो गया।
देहरादून रोडवेज डिपो की बस मंगलवार को दिल्ली से चली। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास बस में सवार युवक ने सीट पर बराबर में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी उल्टे महिला से ही झगड़ने लगा। बस में सवार यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया।
महिला ने बताया कि युवक मेरठ से ही उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करते चला रहा है, जिस पर यात्रियों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। चालक ने हंगामा होने पर बस को रोक लिया। बस के रुकते ही युवक यात्रियों से किसी तरह से छूटकर कूदकर फरार हो गया। यात्रियों ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद यात्री बस में बैठकर चले गए। इस घटना की पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/