फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पोलैंड से लौटा तमिलनाडु का युवक मेरठ कैसे पहुंचा?, सेना पुलिस ने की छानबीन, नहीं मिले संदिग्ध संबंध

Tue, 02 Jun 2026 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सेना पुलिस द्वारा लाए गए तमिलनाडु निवासी व्यक्ति की जांच में किसी भी आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि का संकेत नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी, एयरपोर्ट रिकॉर्ड और केंद्रीय एजेंसियों से पुष्टि की।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सेना पुलिस द्वारा संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति को रेलवे रोड थाने लाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। प्राथमिक जांच में व्यक्ति नशे की हालत में प्रतीत हुआ, जिसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण और उपचार कराया गया।

विज्ञापन


पोलैंड से लौटने के बाद भटककर पहुंचा मेरठ
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम बालसिंघम प्रभाकरण बताया और खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पोलैंड में कार्यरत था। उसके अनुसार वीजा अवधि समाप्त होने के बाद उसे भारत वापस भेजा गया था। भारत पहुंचने के बाद नशे का सेवन करने से वह भ्रमित हो गया और अपने गृह राज्य तमिलनाडु जाने के बजाय गलती से मेरठ पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Blinkit Worker's Strike: मेरठ में अचानक थमी घर-घर पहुंचने वाली डिलीवरी, मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और एयरपोर्ट रिकॉर्ड से हुई पुष्टि
पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा हवाई अड्डा अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति द्वारा बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

केंद्रीय एजेंसियों ने भी की पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्तर की विशिष्ट एजेंसियों को भी सूचना दी गई। एजेंसियों ने संबंधित व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की और उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया। अब तक की जांच में किसी भी आपराधिक, संदिग्ध अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधि से उसका कोई संबंध सामने नहीं आया है।

वित्तीय और अन्य पहलुओं की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार एहतियात के तौर पर वित्तीय लेन-देन और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच अभी जारी है। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में उक्त व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की मारपीट, लूटपाट या अन्य आपराधिक घटना नहीं हुई है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें