मेरठ। नोएडा में 30जी यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तक्षशिला शूटिंग एकेडमी के 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी के सभी खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया और अंकुर, प्रीत और विराट ने क्वालिफाई करने के साथ ही कांस्य पदक पर भी कब्जा किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह और स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन कुमार पथरा ने खिलाड़ियों, शूटिंग कोच आदिल खान और विनीत चौधरी को बधाई दी। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद