गांव जंधेडी में बनाई जा रही लाइब्रेरी। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
मवाना। गांव जंधेड़ी में अमेरिका से लौटे प्रवीण अधाना गांव की छात्राओं व गरीब छात्रों के लिए जनसहयोग से आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण करा रहे हैं।
गांव जंधेडी निवासी प्रवीण अधाना अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर चुके हैं। दो-तीन साल पहले वह गांव लौटे। अब वर्क फ्राॅम होम कर रहे हैं। प्रवीण अधाना ने गांव लौटकर महसूस किया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और इंटरनेट शिक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। गांव की छात्राओं को इसके लिए मवाना जाना पड़ता है। उन्होंने जनसहयोग से गांव में लाइब्रेरी की स्थापना की। जिसमें लगभग 20 सेट कंप्यूटर के लगाए हैं। इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लाइब्रेरी गरीब छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क रहेगी। इस लाइब्रेरी का शुभारंभ 5 जुलाई को होगा। लाइब्रेरी के शुरू होने से देर तक गांव के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी की स्थापना टीम और ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है।