फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CMO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कमिश्नर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में विजिलेंस ने मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी सीएमओ की शिकायत मवाना सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर ने की थी। विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


मवाना सीएचसी में तैनात डॉ. नीरज तोमर ने पांच दिसंबर को विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी। आरोप है कि डॉ. नीरज से रक्षापुरम में डेंटल क्लीनिक में अनाधिकृत रूप से एकेडमी चलाने के संबंध में डिप्टी सीएमओ ने दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। जिसकी आख्या स्वीकृत करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने डॉक्टर नीरज से दो लाख रुपये की घूस मांगी। 

इसकी शिकायत डॉ. नीरज ने कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से भी की थी। विजिलेंस एसपी अभिलाष त्रिपाठी ने मामले की जानकारी के लिए इंस्पेक्टर भगवान शर्मा, सुरेंद्र पाल और देशराज सिंह समेत टीम नियुक्त की थी। डॉक्टर की शिकायती पत्र के आधार पर सुबह 8:30 बजे ही विजिलेंस टीम सीएमओ ऑफिस में लग गई। मंगलवार सुबह 11:15 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। डॉ. नीरज तोमर से रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये लेकर डिप्टी सीएमओ ने अपनी पेंट की जेब में रखे थे। विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को अपना परिचय दिया और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनकी जेब में रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। डॉ. नीरज और डिप्टी सीएमओ के हाथ धोए गए तो दोनों के हाथों का रंग गुलाबी निकला, जिससे माना गया कि बरामद पैसा रिश्वत का था।
विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन

चलो अब थाने में कार्रवाई होगी

सिविल लाइन पहुंचे अन्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएमओ को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ने की जानकारी लगते ही सीएमओ ऑफिस में खलबली मच गई। स्टाफ और लोगों की भीड़ लगने लगे। मामला बिगड़ न जाए इसलिए विजिलेंस टीम डिप्टी सीएमओ से बोली कि चलो अब अगली कार्रवाई सिविल लाइन थाने में होगी। डिप्टी सीएमओ को विजिलेंस टीम थाने में ले आई। पूछताछ के बाद केस दर्ज कराया गया।

थाने में पहुंचे कर्मचारी
डिप्टी सीएमओ की गिरफ्तारी की सूचना पर सिविल लाइन थाने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा काफी लोग पहुंच गए। डिप्टी सीएमओ के परिवार के लोग भी थाने में पहुंचे। लिखा पढ़ी के बाद विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को पुलिस को सौंप दिया है। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह डिप्टी सीएमओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें