फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल, कही आप पर भारी न पड़ जाए ये बीमारियां

Tue, 25 Sep 2018 05:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में रुक रुककर हो रही बारिश से गर्मी से भले ही राहत मिल रही हो। लेकिन बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही तीन तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार बारिश में गंदे पानी से त्वचा रोग, मौसम में बदलाव से संक्रमण और गंदगी से मच्छर जनित रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में बीमार होने का मुख्य कारण गंदगी, मच्छर, कीड़े और अशुद्ध पानी पीना है।

विज्ञापन


इसके अलावा वातावरण में नमी और कपड़े गीले होने से बीमार हो सकते हैं। बारिश में भीगने, ठंडी हवा से तापमान परिवर्तन, नींद पूरी न होने आदि के कारण प्रतिरक्षा तंत्र कुछ कमजोर हो जाता है। इससे हवा में फैले वायरस या दूषित और अशुद्ध खाने-पीने के सामान आदि के कारण वायरल फीवर हो जाता है। पेट व आंतों में सूजन और जलन होकर उल्टी दस्त आदि की शिकायत भी हो जाती है। 

हाथों की सफाई का रखें खास ख्याल
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि मौसम में बदलाव बीमार कर सकता है। त्वचा रोग, वायरस का खतरा बढ़ने से बुखार, खांसी, जुकाम, हाथों पैरों में दर्द, सिरदर्द, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसमें हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का रखें ख्याल
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. पीके बंसल ने बताया कि इस मौसम में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। छोटे बच्चे दूध पीते हैं, लिहाजा उनकी बोतल की सफाई बहुत जरूरी है। दूध की बोतल की सफाई सही तरीके से न होने से वह बीमार हो सकते हैं, उन्हें दस्त आ सकते हैं। एक दो बार पतले दस्त हो तो चिंता ना करें लेकिन यदि बहुत ज्यादा बार दस्त हो और उल्टी भी हो तो सतर्क हो जाएं।

बड़े भी इनसे करें परहेज
बड़ों को भी बारिश में भीगने और खाने पीने की चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर बाहर पीने का पानी, चाट, गोलगप्पे, खुले में बिकने वाली मिठाईयां, कटे हुए फल आदि बीमारी का कारण बन सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें