फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कपड़े सिलने से मना करने पर दर्जी पर कैंची से वार, दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के सामने दर्जी मार्केट में दर्जी द्वारा कपड़ों की सिलाई करने से मना करने पर ग्राहक ने उस पर कैंची से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने थाने पर दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित संजय निवासी गांव लतीफपुर ने बताया कि उसकी हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने दीपक लेडीज टेलर के नाम से दुकान है। बुधवार को उसकी दुकान पर बंटी निवासी गांव चेतावाला व अंकित निवासी गांव माखननगर कपड़े सिलवाने के लिए आए थे और कपड़े तैयार कर 25 नवंबर तक मांग रहे थे। इस पर उन्होंने ज्यादा कार्य होने की कहकर 25 नवंबर तक तैयार कपड़े देने से मना कर दिया। इस पर उक्त दोनों युवक भड़क गए और काउंटर पर रखी कैंची को उठाकर उसके सिर में कई वार किए। गनीमत रही कि कैंची सिर के अंदर नहीं घुसी। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में बंटी और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें