कृष्णा इंस्टीटयूट में छात्राओं को टेबलेट वितरित करते हुए। (स्त्रोत इंस्टीटयूट) मवाना।
मवाना। कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में बीसीए व बीबीए के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। वर्ष 2025 में बीबीए, बीसीए व डी फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को फ्री टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर सभी छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि छात्रों को मुफ्त टैबलेट देने का उद्देश्य उन्हें वर्तमान टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ना है।