मेरठ। छावनी स्थित होटल ओलीविया में 14 सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर बैठक और प्रेसवार्ता हुई। अध्यक्ष अजय गुप्ता वासु ने बताया कि मेरठ में प्रथम बार पीआईएल मेन ऑफ इंडिया के नाम प्रख्यात एडवोकेट डॉ. अश्वनी उपाध्याय आ रहे हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय सम्मान समेत 23 पुरस्कारों से सम्मानित दिव्य प्रेम मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम, चिकित्सा क्षेत्र में नई विधाओं के कीर्तिमान बनाने वाले आचार्य मनीष तिवारी भी आ रहे हैं। वह विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई। अरुण जिंदल ने डॉ. अश्वनी उपाध्याय के जीवन के विषय में बताया। दीपक शर्मा ने दिव्य प्रेम मिशन के द्वारा किए जा रहे कार्याें पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विचार गोष्ठी का आयोजन सीसीएस यूनिवर्सिटी के नेता जी सुभाष प्रेक्षागृह में 14 सितंबर को होगा। बैठक में धर्मवीर कपिल, प्रियव्रत शर्मा, अभिजित दूबे आदि रहे।