फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलएलएम छात्रों को टैबलेट वितरित किए

Sat, 01 Nov 2025 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित विधि अध्ययन संस्थान में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार और संस्थान समन्वयक डॉ. विवेक कुमार शामिल रहे। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार ने प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रौद्योगिकी को अनदेखा नहीं किया जा सकता, लेकिन पारिवारिक संस्कारों से तालमेल जरूरी है। सबसे बड़ी चुनौती प्रौद्योगिकी के साथ चरित्र निर्माण को संरक्षित रखना है। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र कर कहा कि उनका सपना शांतिपूर्ण जीवन था। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने प्रौद्योगिकी के लाभ-हानि पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेताया कि अत्यधिक निर्भरता से बचें और संतुलन बनाए रखें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपेक्षा चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें