रोहटा। गांव रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज में रविवार को स्वामी विवेकानंद यु
रोहटा। गांव रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज में रविवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत था। इसमें कॉलेज के 258 पूर्व और वर्तमान छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ रही है। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया। सिंह ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पढ़ाई बेहतर बनाने को कहा। प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी ने शैक्षिक उद्देश्यों के लिए टैबलेट के सदुपयोग की अपील की। उन्होंने कॉलेज की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई। प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग ने कहा कि डिजिटल संसाधन शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।