संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान 73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय भवन का नामकरण अमर बलिदानी शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक के नाम पर किया गया। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों और एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है। राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे।
एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहीद के पिता कर्नल आरएस मलिक (सेवानिवृत्त) भी इस अवसर पर मौजूद थे। एनसीसी कैडेट्स अतिथियों की अगुवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां कैडेट्स ने मुख्य अतिथियों को सम्मान गारद दिया। इसके बाद अतिथियों ने शिलापट का अनावरण कर भवन का नामकरण किया।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक सीपी यादव के गीतों ने भी उपस्थित जनसमूह में उत्साह भर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शहीद अभिनव मलिक के बलिदान को नमन किया। उन्होंने शहीद के माता-पिता और बहन को वंदनीय बताया। अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने इसे प्रेरणादायक स्मारक कहा।
शहीद के पिता कर्नल आरएस मलिक ने भावुक मन से अपने पुत्र की यादें साझा कीं। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्नल आरएस मलिक कृषक इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल भाटी, प्रिया सिंह, घनिष्ट चौहान और राष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता सिंह सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय भवन का नामकरण अमर बलिदानी शहीद ले. कर्नल अभिनव मलिक के नाम का न