मई माह में शुरू हुई भीषण गर्मी का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी के तेवर ऐसे है कि रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लू के बढ़ते प्रकोप से शहरवासी हलकान रहे। गर्मी का असर दोपहर में बाजारों और सड़कों पर भी दिखा। मौसम विभाग की माने तो 31 मई के बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है।
भीषण गर्मी से जूुझ रहे शहरवासियों को गर्मी से अभी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। गर्मी के तेवर दिन रात बढ़ते जा रहे है। मई माह में दो बार तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुुंच गया है। रविवार को तापमान तो कम रहा, लेकिन दिन में लू का असर इतना तेज था कि तापमान के कम होने का भी कोई असर नहीं दिखा। संडे होने के कारण लोग घरों में ही कैद रहे, शाम के समय भी जरुरतमंद लोग ही घर से बाहर आए। गर्मी का असर शाम को भी कम नहीं दिखा। गर्मी के हालात अभी ऐसे ही चल रहे है और कोई राहत नहीं दिख रही है। कभी दिन तो कभी रात का तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 44 व न्यूनतम आद्रता 26 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रविवार को तापमान तो सामान्य रहा, लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी के तेवर बने हुए है। अभी तीन दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी जो सिस्टम बन रहा था, वह सक्रिय नहीं दिख रहा है, जिस कारण से 31 को थोड़ा मौसम बदल सकता है, अच्छी बारिश के आसार नहीं दिख रहे है।
सूर्योदय कल-----5:21
सूर्यास्त आज--7:11
पूर्वानुमान
दिन में लू का असर बना रहेगा और तापमान 40 से ऊपर रहेगा।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
कमिश्नरी चौराहा-----95
सर्किट हाऊस चौराहा---75
मई में 40 से ऊपर रहा तापमान
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 41.2 25.7
22 43.2 24.7
23 41.2 22.8
24 40.8 24.7
25 42 20.8
26 43.0 24.3
27 40.1 22.2