फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिस्टम मैनेजर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 17 मई को आयोजित सिस्टम मैनेजर पद की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नों के सही उत्तर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे। इन पर किसी भी अभ्यर्थी की ओर से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब परीक्षा का परिणाम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। विवि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब इस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें